Friday, February 6, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारसिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार

देहरादून: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर से पहले हिरासत में लिया गया था। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

बता दें, मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को माना जाता है। पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला कांड में सारे निर्देश उसने कनाडा में बैठ कर दिए थे। हत्या के ठीक बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर रखा था। भारत में उसके खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश, अवैध हथरियों की आपूर्ति जैसे कई मामले दर्ज हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments