Homeराष्ट्रीय समाचारदिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में पड़ेगी कड़ी गर्मी

दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में पड़ेगी कड़ी गर्मी

देहरादून: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ने में लगा हुआ है। वहीं, होली पर तापमान के ओर बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज गरम हवा के चलने की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज तेज धूप खिली रहेगी| दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा| शनिवार तक तापमान के अधिकतम 37 डिग्री पहुंच सकता हैं। वहीं, पंजाब में लोगों को अब गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यहा पर दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। बृहस्पतिवार को भी आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments