Saturday, April 19, 2025
Homeराष्ट्रीय समाचारविवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान और सलमान खान पर कसा तंज

विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान और सलमान खान पर कसा तंज

देहरादून: ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने आईएमडीबी की टॉप 5 फेवरेट फिल्म्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है| यह बॉलीवुड की इकलौती फिल्म हैं जिसने आईएमडीबी की टॉप 5 फेवरेट फिल्म्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई हैं| जिसके बाद फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म का उदाहरण लेते हुए शाहरुख खान और सलमान खान पर तंज कसते हुए उन्हें बॉलीवुड के डूबने का कारण बताया है। 

निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, ‘जब तक बॉलीवुड में ये किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, तब तक हिंदी सिनेमा डूबता रहेगा। यदि आप लोगों की कहानी के सहारे इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाएंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री को लीड कर पाएगी। यह फैक्ट है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments