Saturday, April 19, 2025
Homeराष्ट्रीय समाचारयशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

देहरादून: देश में जुलाई माह में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित कर दिया हैI कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी विपक्षी दलों ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के आम उम्मीदवार होंगे।  
 

यशवंत सिन्हा पूर्व में अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में केंद्र में मंत्री रहने के साथ बाजपेई के काफी करीबी व भरोसेमंद रहे हैं। बीते साल सिन्हा भाजपा को छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा है कि राज्यसभा और फिर विधानपरिषद चुनावों में टीएमसी ने जो सम्मान और प्रतिष्ठा दी, उसके लिए मैं ममता बनर्जी का आभारी हूं। अब समय आ गया है जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments