Saturday, May 10, 2025
Homeराजनीतिखटीमा से कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री धामी पर लगाए आरोप

खटीमा से कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री धामी पर लगाए आरोप

देहरादून : उपनेता प्रतिपक्ष और खटीमा से कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आरोप लगाया है। उन्‍होंने आरोप लगते हुए कहा है कि धामी सरकार खटीमा और प्रदेश में बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।

शनिवार को भुवन कापड़ी ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्‍यमंत्री धामी पर यह आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा हैं, अपनी भूल का आकलन खुद करें। धामी खटीमा में विधायक निधि से हुए कार्यों की जांच कराएं।

बता दें कि कापड़ी ने सीएम धामी को पराजित कर प्रदेश की राजनीति में उथल-पथल मचा दी थी। क्योंंकि भाजपा ने समूचे राज्य में धामी के चेहरे पर चुनाव लड़कर मिथक तोड़ प्रदेश में फिर से पार्टी की सरकार बनाई। लेकिन खुद सीएम धामी को हार का मुंह देखना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments