Saturday, April 12, 2025
Homeराजनीतिपूर्व मुख्यमंत्री के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अटकलें

पूर्व मुख्यमंत्री के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अटकलें

देहरादून: प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर दिल्ली में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री को शामिल कराने को लेकर कांग्रेस में भी लगातार प्रयास चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं से पूर्व मुख्यमंत्री की दिल्ली में कई दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन अभी कई बिन्दुओं पर सहमति बननी बाकी है।

सूत्रों के अनुसार इसको लेकर हरीश रावत गुट ने भी एतराज नहीं जताया है। अब यह नेता कब शामिल होंगे यह आने वाला ही समय बताएगा।

बताया जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री अभी अपनी पार्टी में भी अपनी स्थिति को लेकर भी हाइकमान के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। और नामांकन से ठीक पहले उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से उथल पुथल मच सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments