देहरादून।
जनपद में अवैध खनन और पहाड़ी कटान पर एक बार फिर ‘सिंघम’ माने जाने वाले जिला माइनिंग ऑफिसर ऐश्वर्या शाह का डंडा जमकर चला। ताबड़तोड़ छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। दो जेसीबी मशीन सीज कर दी गई है, जबकि भारी भरकम जुर्माना लगाने की तैयारी है!
तहसील सदर क्षेत्र में विभागीय टीम के साथ की गई कार्रवाई में जंतनवाला क्षेत्र से एक पिकअप वाहन को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर मौके पर ही सीज कर कैंट थाने की सुपुर्दगी में दिया गया।
इतना ही नहीं, ग्राम अस्थल में निजी संपत्ति की आड़ में चल रहे अवैध पहाड़ी कटान पर भी बड़ी कार्रवाई की गई। दो जेसीबी मशीनें पहाड़ी को बेरहमी से काटती पाई गईं, जिन्हें तत्काल सीज कर खनन निदेशालय परिसर में खड़ा करा दिया गया। कटान किए गए हिस्से की पैमाइश कर भारी भरकम जुर्माने की तैयारी के साथ रिपोर्ट जिलाधिकारी, देहरादून को भेजी जा रही है।
पुरकुल क्षेत्र में भी अवैध कटान की पुष्टि होने पर संबंधित भू-स्वामी के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
स्पष्ट संदेश है—अब टहाड़ी काटने वालों की खैर नहीं।
‘सिंघम’ माइनिंग ऑफिसर की सख्ती से अवैध खनन माफिया सहमे हुए हैं, और प्रशासन ने साफ कर दिया है कि प्राकृतिक संपदा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पहाड़ी काटने वालों पर चला ‘सिंघम’ माइनिंग आफिसर शाह का हंटर, दो जेसीबी सीज, माफियाओं पर भारी जुर्माना
RELATED ARTICLES

