Friday, January 30, 2026
HomeUncategorizedबेटी की शादी के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दी महिला...

बेटी की शादी के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दी महिला की हत्या


लमगड़ा क्षेत्र की ब्लाइंड मर्डर गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। अल्मोड़ा के लमगड़ा थाना क्षेत्र के सांगड़ साहू गांव में 14 नवंबर की रात हुई बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या की ब्लाइंड मर्डर गुत्थी को अल्मोड़ा पुलिस ने एक माह के भीतर सुलझा लिया है। हत्या के बाद लूटे गए सोने के गलोबंद सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस खुलासे को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

सांगड़ साहू गांव निवासी गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई थी तथा उनके गले से सोने का गलोबंद लूट लिया गया था। इस संबंध में थाना लमगड़ा में धारा 103(1)/309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर संख्या 20/2025 दर्ज की गई थी।

सीसीटीवी, सर्विलांस और पूछताछ से मिला सुराग

पुलिस टीमों ने लमगड़ा से हल्द्वानी तक करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लगभग 100 लोगों से पूछताछ की। 14 दिसंबर 2025 को संदेह के आधार पर गोपाल सिंह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसके पास से 1 लाख 20 हजार 500 रुपये बरामद किए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या और लूट की घटना को स्वीकार कर लिया।

बेटी की शादी के खर्च के लिए की हत्या
आरोपी गोपाल सिंह, जो पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) में कार्यरत है, ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी तय थी। पैसे महिला से मांगे, लेकिन न देने पर हत्या कर दी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments