Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedरुद्रप्रयाग में दो अलग-अलग घटनाओं से तीन की हत्या-सनसनी, मां-बेटे की हत्या,...

रुद्रप्रयाग में दो अलग-अलग घटनाओं से तीन की हत्या-सनसनी, मां-बेटे की हत्या, वहीं होटल में महिला की संदिग्ध मौत


रुद्रप्रयाग:
जनपद रुद्रप्रयाग में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। एक ओर तिलवाड़ा-सुमाड़ी क्षेत्र में मां और बेटे के सड़े-गले शव कमरे के अंदर से बरामद हुए, जबकि दूसरी घटना में शहर के एक होटल के कमरे में हरियाणा की एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है।
पहली घटना तिलवाड़ा-सुमाड़ी क्षेत्र की है, जहां एक कमरे के अंदर नेपाली मूल की महिला और उसके बेटे के शव बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और बेटे के साथ किराए के कमरे में रहती थी। कमरे से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला और उसके बेटे के शव अंदर पड़े मिले, जो काफी सड़-गल चुके थे।
प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का पति घटना के बाद से फरार है, जिससे उस पर संदेह गहरा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत करीब एक सप्ताह पहले हो चुकी थी।
वहीं दूसरी घटना शनिवार देर शाम शहर रुद्रप्रयाग के एक प्रतिष्ठित होटल में सामने आई। यहां एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर मिला। बताया जा रहा है कि महिला हरियाणा की रहने वाली थी और वह दो पुरुष साथियों के साथ होटल में ठहरी थी।
सूचना के अनुसार सुबह दोनों युवक कमरे की चाबी लेकर बाहर गए और कुछ देर में लौटने की बात कही, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आए। संदेह होने पर होटल स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की जांच की तो महिला अचेत अवस्था में मिली। जिला चिकित्सालय ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के साथ आए दोनों फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments