Monday, February 2, 2026
HomeUncategorizedदेहरादून में ‘सिंघम’ की दहाड़, जिला खान अधिकारी ऐश्वर्या शाह की लगातार...

देहरादून में ‘सिंघम’ की दहाड़, जिला खान अधिकारी ऐश्वर्या शाह की लगातार कार्रवाई से टूटा खनन माफिया का नेटवर्क


देहरादून!
देहरादून में ‘सिंघम’ के नाम से प्रसिद्ध जिला खान अधिकारी ऐश्वर्या शाह की कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान से खनन माफिया में खौफ का माहौल है। स्थिति यह है कि अवैध खनन से जुड़े लोग रात में भी सिंघम की कार्रवाई का सपना देख रहे हैं।
लगातार हो रही सख्त कार्रवाई का असर यह है कि देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन पर लगभग पूरी तरह से लगाम लग गई है। कई ट्रक, ट्रॉलियां और पोकलैंड मशीनें, जो पहले अवैध खनन में धड़ल्ले से लगी रहती थीं, अब सड़कों के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं।
31 जनवरी को बड़ी कार्रवाई
गत 31 जनवरी 2026 को विभागीय टीम द्वारा तहसील विकासनगर के बाड़वाला क्षेत्र में एक खनन पट्टे पर गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित पट्टे का ई-रवन्ना पोर्टल तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। वहीं ढकरानी क्षेत्र में स्थित एक स्टोन क्रशर में नियमों के उल्लंघन पर उसका भी ई-रवन्ना पोर्टल सस्पेंड किया गया।
इसके अतिरिक्त अवैध खनन में लिप्त पाए गए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अर्थदंड अधिरोपित किया गया।
30 जनवरी को कई स्थानों पर छापेमारी
30 जनवरी 2026 को अवैध खनन की शिकायतों के क्रम में तहसील सदर क्षेत्र में हेलीपैड के पास स्थित एक स्वीकृत बेसमेंट में अनियमितता पाए जाने पर अनुज्ञाधारक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
विकासनगर क्षेत्र में एक कार्यदायी संस्था द्वारा बिना स्वीकृति उपखनिज का भंडारण किए जाने पर भी चालान किया गया।
इसके साथ ही धूलकोट क्षेत्र में एक अन्य स्वीकृत बेसमेंट में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अनुज्ञाधारक पर कार्रवाई की गई। बाड़वाला क्षेत्र में यमुना नदी तल से अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर उस पर अर्थदंड लगाया गया।
वहीं परवल क्षेत्र में टौंस नदी तल से अवैध रूप से एकत्रित किए गए उपखनिज को जेसीबी मशीन की सहायता से मौके पर ही नष्ट (खुर्द-बुर्द) किया गया।
1 फरवरी को फिर गिरी गाज
आज 1 फरवरी 2026 को भी विभागीय टीम ने तहसील विकासनगर के ढकरानी क्षेत्र में एक स्टोन क्रशर में अनियमितता पाए जाने पर उसका ई-रवन्ना पोर्टल सस्पेंड कर दिया।
अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस
जिला खान अधिकारी ऐश्वर्या शाह के नेतृत्व में चल रही इस लगातार और सख्त कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि देहरादून जिले में अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस मुहिम से न केवल राजस्व की रक्षा हो रही है, बल्कि नदियों और पर्यावरण को भी बड़ा संरक्षण मिल रहा है!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments