Tuesday, November 11, 2025
HomeUncategorizedफिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र का निधन

फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र का निधन

मुंबई।
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाले धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। धर्मेंद्र 60 के दशक से लेकर 2000 तक बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बॉलीवुड में उनके द्वारा दिया गया योगदान हमेशा याद रहेगा।
धर्मेंद्र (पूरा नाम धर्म सिंह देओल) एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनेता हैं, जिनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव साहनेवाल में हुआ था। उन्होंने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और ‘ही-मैन’ के रूप में जाने जाते हैं। धर्मेंद्र ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और 1997 में ‘>>_>>’ से सम्मानित किया गया, साथ ही 2012 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया। वह राजनीति में भी सक्रिय रहे और 2004 से 2009 तक बीकानेर से सांसद के रूप में कार्य किया।
व्यक्तिगत जीवन और परिवार
जन्म: 8 दिसंबर 1935
मूल नाम: धर्म सिंह देओल
माता-पिता: केवल किशन सिंह देओल और सतवंत कौर
शादियाँ: उन्होंने दो शादियाँ की हैं।
पहली पत्नी: प्रकाश कौर।
दूसरी पत्नी: हेमा मालिनी, जो एक दिग्गज अभिनेत्री हैं।
बच्चे: उनके कुल छह बच्चे हैं।
प्रकाश कौर के बच्चे: सनी देओल, बॉबी देओल, और अजिता देओल।
हेमा मालिनी के बच्चे: ईशा देओल और अहाना देओल।
करियर
करियर की शुरुआत: 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से।
प्रमुख भूमिकाएँ: रोमांटिक और एक्शन भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।
प्रमुख फिल्में: ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘चुपके चुपके’, ‘धरमवीर’ आदि।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments