देहरादून। बंद मकान का ताला तोड़ की गयी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से चुराये गये साढ़े चार लाख रूपये के जेवरात भी बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों मदन सिंह पवार पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह निवासी लक्ष्मीपुर द्वारा थाना बसंतविहार में तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर ज्वेलरी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गयी। चोर की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान बीती रात एक सूचना के बाद चाय बागान प्राथमिक विघालय के पास से बाइक सवार एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। जिसने अपना नाम रोक कर चेक किया गया तो बाइक सवार युवक द्वारा अपना नाम विजय पुत्र स्वर्गीय किशनलाल निवासी 46 डी चंद्रनगर थाना कोतवाली नगर देहरादून बताया। संदिग्धता प्रतीत होने पर विजय की पीठ पर टंगे काले रंग के पीटृू बैग को खोलकर चेक किया गया तो बैग के अंदर पीले रंग की पन्नी में ज्वेलरी बरामद हुई जिसके संबंध में पूछने पर वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त ज्वेलरी वसंत विहार क्षेत्र के एक मकान का ताला तोड़कर चोरी किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था पूछताछ में आरोपी का पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है।
बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES

