रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति के उपरांत जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सतेन्द्र बर्त्वाल को चौथी बार जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
सतेन्द्र बर्त्वाल पिछले दो दशक से सक्रिय राजनीति में हैं। मीडिया से उनका तालमेल काफी बेहतरीन रहा है। यही कारण है कि भाजपा पिछले तीन कार्यकाल के बाद भी उन्हें इस बार भी मीडिया जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिले में दी है। सतेन्द्र जी का व्यवहार हर एक पत्रकार से आत्मिकता वाला है। सभी पत्रकार उन्हें काफी सम्मान देते हैं। यही कारण है कि भाजपा का प्रैस से अच्छा तालमेल रहे, इसको देखते हुए भाजपा ने इस बार भी उन्हें जिला मीडिया प्रभारी बनाया है।
सतेन्द्र बर्त्वाल चौथी बार बने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी
RELATED ARTICLES