Sunday, September 7, 2025
HomeUncategorizedसतेन्द्र बर्त्वाल चौथी बार बने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी

सतेन्द्र बर्त्वाल चौथी बार बने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी

मीडिया से उत्कृष्ट तालमेल, पत्रकारों में सम्मानित चेहरा

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की स्वीकृति के उपरांत रुद्रप्रयाग जिले के लिए भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में सबसे उल्लेखनीय नाम एक बार फिर सतेन्द्र बर्त्वाल का है, जिन्हें लगातार चौथी बार जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सतेन्द्र बर्त्वाल पिछले दो दशकों से सक्रिय राजनीति में लगातार सक्रिय हैं। भाजपा संगठन में उनकी पकड़ और विशेष रूप से मीडिया से उनका समन्वय हमेशा से ही सराहनीय रहा है। पार्टी के भीतर और बाहर, वे एक ऐसे चेहरा माने जाते हैं, जिनका संवाद कौशल और पत्रकारों से आत्मीय संबंध भाजपा की छवि निर्माण में हमेशा उपयोगी साबित हुआ है।

भाजपा ने लगातार चौथे कार्यकाल में भी उन पर भरोसा जताते हुए मीडिया जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को उनके हाथों में सौंपा है। उनके शांत, सौम्य और संवादप्रिय स्वभाव के कारण जिले के लगभग सभी पत्रकारों से उनके आत्मीय संबंध हैं। यही कारण है कि पार्टी और प्रेस के बीच सकारात्मक तालमेल बनाए रखने के लिए भाजपा ने एक बार फिर उन्हें यह ज़िम्मेदारी दी है।

सतेन्द्र बर्त्वाल का कार्य व्यवहार, पारदर्शिता और मीडिया के प्रति उनकी संवेदनशीलता उन्हें एक आदर्श मीडिया प्रभारी बनाती है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस नियुक्ति को लेकर प्रसन्नता देखी जा रही है।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments