Thursday, January 22, 2026
HomeUncategorizedदो दर्दनाक दुर्घटनाओं में 3 की मौत

दो दर्दनाक दुर्घटनाओं में 3 की मौत

देहरादून। बदरीनाथ हाईवे पर दो दुर्घटना में तीन की मौत हो गई। महिला की खोजबीन जारी है।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यासी के पास एक कार सड़क से खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक यात्री की मौत और तीन घायल हो गए। यह सभी बदरीनाथ के दर्शन कर वापस कलकत्ता लौट रहे थे। दुर्घटना में गजियाबाद उत्तर प्रदेश के निशांत की मौत हुई है।

दूसरी दुर्घटना में बद्रीनाथ से चार किलोमीटर दूर एक कार हनुमान चट्टी के पास नदी में जा समाई। इसमें महिला पुलिस प्रेमलता व उसके परिजन सवार थे। महिला कांस्टेबल का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि अन्य दो का शव बरामद कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments