Sunday, April 27, 2025
HomeUncategorizedपुष्कर धामी के साथ 8 मंत्रियों ने ली शपथ

पुष्कर धामी के साथ 8 मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून। 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी समेत उनके आठ मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड मैदान में आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ सहित कई केंद्रीय नेता शामिल रहे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सीएम सहित सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम
सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत,
सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास व सौरभ बहुगुणा शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments