Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedउक्रांद प्रत्याशी मोहित डिमरी पर जानलेवा हमला

उक्रांद प्रत्याशी मोहित डिमरी पर जानलेवा हमला

देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले की सदर सीट रुद्रप्रयाग से उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर शनिवार रात चार अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पूरे दिन चुनाव प्रचार करने के बाद रुद्रप्रयाग शहर तिलवाड़ा जाते समय जवाडी बाईपास रोड़ पर मोहित डिमरी और उनके दो अन्य साथी को दो बाइक में सवार हेलमेट पहने 4 लोगों ने रोका और हमला कर दिया। जिससे मोहित डिमरी के सिर व हाथ में चोट आई है। उनके एक साथी को चोट आई है। यूकेडी प्रत्याशी अस्पताल में भर्ती है उनका इलाज किया जा रहा है। वही सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, कोतवाल रुद्रप्रयाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments