Monday, April 7, 2025
HomeUncategorizedजिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अमरदेई शाह फिर बनी भाजपा प्रत्याशी

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अमरदेई शाह फिर बनी भाजपा प्रत्याशी



देहरादून। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग की घोषणा कर दी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर श्रीमती अमर देवी शाह को वार्ड नंबर 8 बजीरा क्षेत्र से ज़िला पंचायत की सदस्य को ज़िला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया है।
वहीं दूसरी बार भाजपा ने अमर देश को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पूर्व अमर देई जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, लेकिन सदस्यों की नाराजगी के चलते उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव पास होने से पहले ही उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। जिसके बाद से जिला पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा है। फिर से अमरदेई को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments