Friday, September 20, 2024
HomeUncategorizedराइंका रामाश्रम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा मीडिया...

राइंका रामाश्रम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल

रुद्रप्रयाग। जिले के राइंका रामाश्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा नेता कमलेश उनियाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चे सपने जरूर देखें और उसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करें, सफलता जरूर मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी भारतीय जनता पार्टी कमलेश उनियाल ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ध्वजारोहण कार्यक्रम व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। साथ ही स्कूल में बच्चों के स्वच्छ जल RO (रिवर्स ऑस्मोसिस (Reverse Osmosis)का उद्घाटन किया। कमलेश उनियाल ने कहा कि आज का छात्र ही देश का भविष्य है। स्वतंत्रता सेनानियों ने जो सपना देश की आजादी का देखा था, वह आज के ही दिन साकार हुआ। उन्होंने कहा कि सपनों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है हमें अपने जीवन में सपने देखना चाहिए और उन सपनों को साकार करने के लिए उनको लिखना चाहिए उनको रोज पढ़ना चाहिए और उन पर एक तिथि जरूर होनी चाहिए ताकि वह उद्देश्य में परिवर्तित हो करके हम उसे दिशा में कार्य करें और हम बड़े होकर जो भी बनना चाहते हैं वह सपना हमारा सरकार हो इसके लिए हमें अपने ड्रीम पर फोकस करना चाहिए।

उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ जल हेतु आरो का उद्घाटन किया । प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ ने मुख्य अतिथि का बहुत-बहुत आभार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित शंभू प्रसाद उनियाल ने लस्या पट्टी समिति के अध्यक्ष मेवाड़, अमित कुमार (प्रिंसिपल),”बिनोद सिंह मियां (प्रवक्ता अर्थशास्त्र) , सुश्री आशा देवली (“रसायन विज्ञान) , श्री रोशन लाल बिजल्वाण ,सुजान सिंह भंजारी (कृषि विज्ञान) , श्रीमती पूजा (हिन्दी) श्री दिनेश सिंह पंवार (“भूगोल), (सहायक अध्यापक कला), गजेन्द्र प्रसाद नचन्द्रवाल ,नीलकंठ सकलानी ,जितेन्द्र कुमार सैनी कृषि) सामाजिक विज्ञान) ,डॉ. जगदम्बा प्रसाद चमोली ,श्री लखपत सिंह राणा वाणिज्य) हिन्दी) ,श्रीमती कामना भंडारी विज्ञान ,श्री भगवती प्रसाद महा गणित) संस्कृत) ,पद्मेन्द्र कुमार(“साम” अंग्रेजी),श्रीमती शालिनी जोशीयाल(गृह विज्ञान) आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments