Wednesday, February 19, 2025
HomeUncategorizedबीता साल वाहन चालकों पर भारी पड़ा ट्रैफिक नियम तोड़ना

बीता साल वाहन चालकों पर भारी पड़ा ट्रैफिक नियम तोड़ना

देहरादून: वाहन चालकों पर ट्रैफिक नियम तोड़ना भारी पड़ा, इसके लिए उन्हें 38.9 करोड़ रुपये चुकाने पड़े। सी.पी.यू ने 1.01 लाख और अन्य पुलिस ने 5.71 लाख चालान किये। वर्ष 2024 में 6 लाख 72 हजार वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन करके 38 करोेड़ 90 लाख रूपये का जुर्माना (संयोजन शुल्क) उत्तराखंड पुलिस को चुकाना पड़ा है। यह खुलासा सूचना अधिकार सूचना अधिकार के तमत मांगी गई सूचना में हुआ है।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से 2024 में पुलिस द्वारा किये गये वाहन चालानों तथा वसूले गयेे जुर्माने (संयोजन शुल्क) की सूूचना मांगी थी। इसके उत्तर में निदेशक यातायात उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी मनमोहन सिंह ने अपने पत्रांक 19/2025 के साथ चालान संबंधी विवरणों की प्रतियां उपलब्ध करायी है।

नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने 2024 में कुल 6 लाख 72 हजार वाहन चालान किये हैै जिसमें 01 लाख 01 हजार चालान सी.पी.यू. की 4 जिलों की यूनिटों द्वारा तथा 5 लाख 71 हजार चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये हैै। इन चालानों पर पुलिस द्वारा कुल 38 करोड़ 90 लाख का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूला गया है। इसमें सी.पी.यू. द्वारा 2 करोड़ 41 लाख तथा अन्य पुलिस अधिकारियोें द्वारा 36 करोड़ 49 लाख का संयोजन शुल्क ( जुर्माना) वसूला गया हैै।
सी.पी.यू. द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 35 हजार चालान हरिद्वार जिले की यूनिटों द्वारा किये गये है तथा 97 लाख का जुर्माना वसूला गया है, जबकि दूूसरे स्थान पर उधमसिंह नगर जिले की यूनिटों ने 28 हजार चालान करके 44 लाख तथा तीसरे स्थान पर देहरादून जिले की सीयपी.यू. ने 20 हजार चालान करके 27 लाख का जुर्माना वसूला गया हैै। नैनीताल जिले की यूूनिट द्वारा 18 हजार चालान किये गये तथा 73 लाख रूपये का जुर्माना वसूूला गया हैै।

सी.पी.यू. के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 1 लाख 24 हजार चालान देहरादून जिले में किये तथा 14 करोड़ 88 लाख जुर्माना वसूला गया, उधमसिंह नगर जिले में 86 लाख चालान तथा जुर्माना 5 करोड 8 लाख,़ उत्तरकाशी जिले में 6 हजार चालान 20 लाख जुर्माना, टिहरी जिलेे में 72 हजार चालान, 3 करोड़ 41 लाख का जुर्माना, चमोली जिले में 19 हजार चालान तथा 1 करोड़ 11 लाख जुर्माना, रूद्रप्रयाग जिले में 08 हजार चालान तथा 40 लाख जुर्माना, पौैड़ी जिलेे में 37 हजार चालान 1 करोड़ 62 लाख जुर्माना, हरिद्वार जिले में 61 हजार चालान, 2 करोड़ 18 लाख जुर्माना, नैैनीताल जिले में 77 हजार चालान, 3 करोड़ 75 लाख जुर्माना, अल्मोड़ा जिले में 24 हजार चालान, 1 करोड़ 39 लाख जुर्माना, बागेश्वर जिले में 12 हजार चालान, 54 लाख जुर्माना, पिथौरागढ़ जिले में 26 हजार चालान तथा 1 करोड़ 5 लाख जुर्माना, तथा चम्पावत जिले में 19 हजार चालान किये गये तथा 88 लाख रूपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया हैै।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments