Monday, May 12, 2025
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री को लेकर मंथन शुरू, गढ़वाल मंडल से मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद...

मुख्यमंत्री को लेकर मंथन शुरू, गढ़वाल मंडल से मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद बढ़ी

देहरादून। भाजपा में नए मुख्यमंत्री को लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया है। धानी के चुनाव हार जाने के बाद भाजपा मुख्यमंत्री को लेकर नए सिरे से विचार कर रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस बार मुख्यमंत्री गढ़वाल मंडल से हो सकता है। गढ़वाल मंडल से भाजपा को ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है, यहां की 90 फ़ीसदी सीटें भाजपा की झोली में गई है। ऐसे में पहाड़ से ही किसी नवनिर्वाचित विधायक के नाम पर मुख्यमंत्री की मुहर लग सकता है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली से भी किसी को सीधे मुख्यमंत्री बना कर भेज सकता है। सभी बिंदुओं पर पार्टी हाईकमान ने मुख्यमंत्री को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में भाजपा मुख्यमंत्री का फैसला कर लेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments