Monday, April 21, 2025
HomeUncategorizedमहिलाओं पर रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, दो गंभीर घायल

महिलाओं पर रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, दो गंभीर घायल

देहरादून। चमोली जिले में दो अधिकारियों की पत्नी पर रंग लगाने को लेकर ग्रामीणों के साथ विवाद हो गया। इस घटना में दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मारपीट करने वालों की पहचान कर रही है।
चमोली जिले के मंडल स्थित लोक निर्माण गेस्ट हाऊस में होली के अवसर पर जिले के दो अधिकारी सपरिवार आए हुए थे। इस बीच कुछ स्थानीय युवकों ने महिलाओं पर रंग लगाने को को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता संदीप राणा व जिला बचत अधिकारी अर्शित गांदवाल ने इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना जब गोपेश्वर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। महिलाओं ने घटना की वीडियो भी बनाई है। पुलिस हमलावरों की खोजबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रौतेला ने बताया कि घायल अधिकारियों को उपचार के लिए श्रीनगर भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments