Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedजिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 20 अक्टूबर को

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 20 अक्टूबर को


रुद्रप्रयाग: जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग का चुनाव की अधिसूचना शासन ने जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए आगामी 17 अक्टूबर को नामांकन होगा, तथा नामांकन की जांच भी की जाएगी। 18 अक्टूबर को नाम वापस, जबकि 20 अक्टूबर को मतदान व मतगणना होगी। जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के कारण यह पद रिक्त चल रहा था। और जिला पंचायत उपाध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments