Sunday, April 13, 2025
HomeUncategorizedकेदारनाथ विधायक शैलारानी का निधन

केदारनाथ विधायक शैलारानी का निधन

देहरादून
केदारनाथ क्षेत्र की विधायक शैला रानी रावत का निधन हो गया है।उनका स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से खराब चल रहा था। देहरादून मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।।
बता दें कि केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत लम्बे समय से गंभीर बीमार से लड़ रही थी। बीच में उन्होंने बीमारी से लड़ते हुए विधानसभा का चुनाव जीता और जनता के बीच समर्पित रही। गंभीर बीमारी के बाद भी शैलारानी रावत निरंतर जन समस्याओं के प्रति संघर्ष करती रही। पिछले कुछ समय पहले उन्हें तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ समय तक उनका उपचार किया गया। फिर उन्हें देहरादून लाया गया है जहां एक प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत काफी खराब थी। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments