Saturday, April 19, 2025
HomeUncategorizedकेदारनाथ उप चुनाव में भाजपा की होगी अब तक की सबसे बड़ी...

केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा की होगी अब तक की सबसे बड़ी जीत: भाजपा जिलाध्यक्ष

-कांग्रेस के सनातन विरोधी नारे पर लगेगा विराम
-हरीश रावत हार चुके हैं सात चुनाव
चन्द्रापुरी: केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा की जीत की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि चुनाव की घोषणा के पहले दिन से ही भाजपा जीत की ओर बढ़ चुकी थी। भाजपा संगठन द्वारा दो महीने पूर्व से ही तैयारी की जा रही है। केवल चुनाव का बड़ा अंतर के लिए कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। लगभग दो तीन महीने के परिश्रम से भाजपा मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन स्थानीय जनता ने कांग्रेस के षडयंत्र को नकार दिया है। इस चुनाव में कांगेस के सनातन विरोधी नारे पर भी पूरी तरह विराम लगेगा। कहा कि भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का चेहरा इतना बड़ा है कि कांग्रेस प्रत्याशी दूर -दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। धामी से कांग्रेस प्रत्याशी की लड़ाई पर बोलते हुए कहा कि धामी के शासनकाल में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। जिसका मुकाबला नहीं हो सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कुछल लोग ऐजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में सब फ्लाप नेता प्रचार में आ रहे हैं। हरीश रावत स्वयं सात चुनाव अब तक हार चुके हैं। ऐसे में वह दूसरे की जीत की रणनीति कैसे बना सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments