Wednesday, April 9, 2025
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री को लेकर अमित शाह के घर दिग्गजों की बैठक

मुख्यमंत्री को लेकर अमित शाह के घर दिग्गजों की बैठक

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आए 10 दिन से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी भाजपा हाईकमान मुख्यमंत्री को लेकर अपना फैसला नहीं कर पाया है। भाजपा को राज्य में दो तिहाई बहुमत भी हासिल है, इसके बाद भी मुख्यमंत्री का फैसला होने में देरी से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब गृहमंत्री अमित शाह ने कमान संभाल ली है। रविवार को उत्तराखंड के दिग्गज नेता के साथ गृहमत्री अमित शाह की बैठक संपन्न होगी। जिसमें मुख्यमंत्री चयन को लेकर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार रात को दिल्ली पहुंच गए थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी दिल्ली में हैं, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। पांचों नेता केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments