Friday, September 20, 2024
HomeUncategorizedपुलिस उपाधीक्षक घिल्डियाल को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा उत्कृष्ट सेवा सम्मान

पुलिस उपाधीक्षक घिल्डियाल को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा उत्कृष्ट सेवा सम्मान

देहरादून।
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में तैनात तेज तर्रार पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल को सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह (मेडल) से सम्मानित किया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे सहित जनपद के समस्त पुलिस बल ने सम्मानित होने जा रहे पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग को बधाई दी है। पुलिस उपाधीक्षक को मिलने वाला सम्मान सम्पूर्ण जनपद के लिए एक गौरव का क्षण है तथा इससे जनपद में नियुक्त अन्य पुलिस कार्मिक कार्मिक भी प्रोत्साहित एवं प्रेरित होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments