देहरादून। रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। इसकी पुष्टि यूक्रेन ने भी की है। अमेरिका समेत नाटो देशों की तमाम धमकियों के बावजूद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। अमेरिका राष्ट्रपति रूस के राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध करने के लिए मिलने का तमाम प्रयास करते रहे, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। रूस ने यूक्रेन को हथियार डालने कर सरेंडर करने को कहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज सुबह पूर्वी यूक्रेन पर मिलिट्री ऑपरेशन की घोषणा कर दी। रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन सेना को हथियार डालने को कहा है। यूक्रेन ने भी युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए देशव्यापी इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है।
- Advertisment -
        
        
        
        
        
        
        
        
 

