Wednesday, February 4, 2026
HomeUncategorizedशराब पीने से सात की मौत

शराब पीने से सात की मौत

देहरादून। हरिद्वार जिले में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, हरिद्वार में पंचायत चुनाव के चलते हैं प्रत्याशियों के द्वारा यह शराब पिलाई गई थी।
हरिद्वार जिले के फूलगढ़ और शिवगढ़ में जहरीली शराब पीने से 7 ग्रामीणों की मौत हो गई। पांच की मौके पर ही मौत हुई, जबकि दो की अस्पताल में हुई। अक्सर हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब बनाने का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर होता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंचे। घटना की जानकारी ली। विभिन्न थानों से पुलिस टीमें गांव में बुलाई गई है। प्रत्याशियों के घरों में छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments