Thursday, April 17, 2025
HomeUncategorizedहर घर तिरंगा अभियान की जिले में शुरुआत

हर घर तिरंगा अभियान की जिले में शुरुआत

रुद्रप्रयाग। बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ करते हुऐ भाजपा कार्यालय रूद्रप्रयाग में विक्रय केंद्र का भी शुभारम्भ विघायक भरत सिंह चौधरी ने किया, इस अवसर पर कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुऐ सभी कार्यकर्ताओं इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लें। हर घर तिंरगा अभियान के संयोजक अनूप सेमवाल ने कहा हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक बूथ स्तर तक की योजना रचना बन गयी है , प्रचार प्रसार के माध्यम से घर घर तिरंगा पहुंचाया जायेगा। भाजपा ने बूथ से लेकर मण्डल, विधानसभा ओर जिले की टीमों का गठन कर दिया है 9 अगस्त तक हर गांव तक तिरंगा झण्डा पहुंचा दिया जायेगा। इस अवसर पर कार्यकम्र में सहसंयोजक त्रिलोक सिंह रावत, विधानसभा संयोजक भारत भूषण भट्ट, विक्रय केंद्र प्रभारी सुनील नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भण्डारी, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, सतेराखाल मण्डल अध्यक्ष गम्भीर विष्ट , तिलवाड़ा मण्डल अध्यक्ष कुलवीर रावत, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, अगस्त्यमुनि मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन नेगी, रूद्रप्रयाग ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, वरिष्ठ नेता चरण सिंह राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास डिमरी, अरूण कप्रवाण अमित प्रदाली अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments