Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedहरेक जुबान पर जिम्मेदार अधिकारी के प्यार के चर्चे

हरेक जुबान पर जिम्मेदार अधिकारी के प्यार के चर्चे


———————————————-
रुद्रप्रयाग: जिले में एक जिम्मेदार अधिकारी के प्यार के चर्चे इन दिनों हर किसी की जुबान पर हैं। प्यार ऐसा कि जो जिम्मेदारी को भी भुला दे। साहब का तो हाल यह है कि जब देखो प्रेमिका की परिक्रमा करते ही नज़र आते हैं। न घर-परिवार की चिंता और न सरकारी काम-काज पर ही ध्यान लगता है।
कहते हैं कि प्यार पर उम्र का कोई पहरा नहीं होता। न प्यार किसी बंधन को मान्यता देता है। वह तो बहती नदी की तरह है, जो कहीं न कहीं से राह तलाश ही लेता है। ऐसा ही इन दिनों रुद्रप्रयाग जिले में भी देखने को मिल रहा है। यहां लगभग 45 से 50 वर्ष की उम्र के एक जिम्मेदार अधिकारी प्रेम जाल में फंस गए हैं। वह भी एक सरकारी मुलाजिम के, जो उनसे उम्र में दस-बारह साल तो छोटी होंगी ही। हाल ये है कि देहरादून जाना हो या कहीं ओर, दोनों को अक्सर एक साथ देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments