Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedनाबालिग ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, जच्चे बच्चे की मौत

नाबालिग ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, जच्चे बच्चे की मौत

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में एक नाबालिग लड़की ने शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया। जन्म देने के बाद बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला की भी अधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गत दिवस नाबालिक लड़की अपनी मां के साथ जिला चिकित्सालय पहुंची थी, जहां उसने डाक्टर से पेट में दर्द होने की शिकायत की, इस बीच रात्रि को वह शौचालय गई, वहां एक बच्चे को जन्म दिया, बच्चा मृत पैदा हुआ। नाबालिक लड़की की तबीयत भी बिगड़ने लगी, सुबह नाबालिक लड़की की भी अधिक रक्षा होने के कारण मौत हो गई। वही जिला चिकित्साल
की सीएमएस ने कहा कि महिला अपनी बेटी के साथ अस्पताल पहुंची थी, नाबालिक ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। डिलीवरी होने के बाद यदि डॉक्टरों को सूचित किया जाता है तो महिला को बचाया जा सकता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments