Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedमॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्तियों को वाहन‌ ने कुचला, मौत

मॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्तियों को वाहन‌ ने कुचला, मौत

देहरादून। जोली ग्रांट के पास हाईवे पर मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घटना में कोटी भानियावाला निवासी 65 वर्षीय वीर सिंह बिष्ट पुत्र शिव सिंह और 65 वर्षीय गणपति पुत्र दलपति निवासी अठुरवाला की मौत हो गई। घटना से जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। ्..
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments