Friday, February 6, 2026
HomeUncategorizedदेहरादून में बादल फटने से पुल बहा, कई घर बहे

देहरादून में बादल फटने से पुल बहा, कई घर बहे

देहरादून। गत रात्रि से देहरादून में भारी बारिश हो रही है। माल देवता में बादल फटने से भारी नुक़सान हुआ है। सात घर बह गए। देहरादून के आस पास सभी नदियां उफान पर है। रायपुर से जौलीग्रांट जाने वाले रास्ते में एक पुल टूट गया है। देहरादून मसूरी हाईवे भी बंद हो गया है। ऋषिकेश से देहरादून जाने वाला हाईवे की जौली ग्रांट के पास सॉग नदी में पानी बड़ने से यातायात अवरुद्ध चल रहा है।
देहरादून से मसूरी हाईवे पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से कई घंटे से बंद है। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लगी है और लोग मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। यहां लगातार बारिश जारी है। यहां मार्ग खोलने के लिए दो जेसीबी लगी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments