
देहरादून: 12वें मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालने वाले पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री समेत भाजपा के कई दिग्गजों पर भारी पड़ गए। भाजपा हाइकमान ने धामी पर ही भरोसा कर उन्हें फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया।
उत्तरांखड़ राज्य में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद में मुख्यमंत्री चयन में भाजपा हाइकमान को 11 दिन लगा दिए। तीन चौथाई तीन दर्ज करने के बाद भी भाजपा को मुख्यमंत्री के लिए मंथन करना पड़ा। लेकिन अंत में अपनी विधानसभा सीट से हारने के बावजदू धामी हाइकमान की नजरों में खरा उतरने में सफल रहे। और गढ़वाल के
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, कद्दावर नेता धनसिंह रावत, सतपाल महाराज जैसे दिक्कत धामी आगे बौने साबित हुए। विधानसभा चुनाव में गढ़वाल से भाजपा ने अपना विजयी परचम लहराया। भाजपा ने राज्य में कुल 47 विधानसभा सीट पर विजयी रही, जिसमें तीस विधानसभा सीट गढ़वाल मंडल की शामिल है। जबकि कुमाँऊ मंडल से मात्र 17 सीट पर ही भाजपा विजयी रही। भाजपा के कोई भी पूर्व मुख्यमंत्री हाइकमान की नजरों पर खरा नहीं उतर पाया।