विकासनगर/डोईवाला।
खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पछवादून क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सुबह तड़के से शुरू हुई इस मुहिम में जिला खान अधिकारी की अगुवाई में टीम ने विकासनगर और डोईवाला क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े कई मामलों का पर्दाफाश किया, जिससे खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई के दौरान विभाग ने विकासनगर क्षेत्र में दो खनन भंडारण स्थलों का पोर्टल बंद कर दिया। यह कदम अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को अवैध खनन सामग्री के साथ पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि वाहन में न तो रवन्ना था और न ही नंबर प्लेट। वाहन में करीब 36 टन माल लदा हुआ था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। उक्त वाहन को धर्मावाला पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है।
वहीं, डोईवाला क्षेत्र में भी विभाग ने सख्ती दिखाते हुए अवैध खनन परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ संकेत मिल रहा है कि अब विभाग किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
जिला खान अधिकारी की इस सख्त कार्रवाई से जहां एक ओर अवैध खनन कारोबारियों में खौफ का माहौल है, वहीं आम जनता में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा भी मजबूत हुआ है।
“संदेश साफ: नियम तोड़ोगे, तो कार्रवाई तय है”
“पछवादून में खनन माफियाओं पर सिंघम माइनिंग आफिसर का बड़ा प्रहार: डोईवाला से विकासनगर तक सख्ती, ओवरलोड वाहन सीज”
RELATED ARTICLES

