देहरादून! भारत ही नहीं विश्व के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को लेकर राहुल गांधी की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है!। फ्लाईदुबई विमान हादसे के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की देशभर में ही नही पूरे विश्व में सराहना हो रही है। विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने के लिए उनके साहस और सूझबूझ को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं। लेकिन देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है!
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि पूरा देश उन पर गर्व करता है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पायलट के साहस और समझदारी की प्रशंसा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कैप्टन की बहादुरी की सराहना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी उनकी बहादुरी को सलाम किया। शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कैप्टन के साहस पर प्रतिक्रिया दी। वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैप्टन स्मित मच्छार को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।
इस बीच, उपलब्ध सार्वजनिक बयानों के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से कैप्टन मच्छार की बहादुरी पर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने सवाल उठाए हैं।
भारत ही नहीं विश्व के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं
RELATED ARTICLES
