Monday, November 3, 2025
HomeUncategorizedभारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी विश्व चैंपियन, साउथ अफ्रीका को 52 रनों...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी विश्व चैंपियन, साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर कर बनी चैंपियन

देहरादून। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आइसीसी विश्व कप 2025 का फाइनल मे जीत दर्ज कर विश्व चैंपियन बन गई है। महिला क्रिकेट टीम इससे पहले 2025 और 2017 के फाइनल में खेलने के बावजूद वर्ल्ड चैंपियन बनने से चूक गईं थी। लेकिन इस बार फाइनल में साऊथ अफ्रीका को हराकर इसकी भरपाई कर दी। फाइनल मैच में शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया।
भारत ने साउथ अफ्रीका को 299 का लक्ष्य दिया था , लेकिन साउथ अफ्रीका 250 भी नहीं बना पाई। जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी है।
भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments