देहरादून। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला करने के मामले में रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर गंभीर चोट आई हैँ। घटना के बाद निदेशालय परिसर में कर्मचारियों में भारी रोष है।
घटना की शिक्षक संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि विधायक समेत हमलावरों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा।
वहीं, प्रदेश भाजपा ने इस घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए संबंधित विधायक से स्पष्टीकरण लेने की बात कही है।
शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमले मामले में विधायक उमेश शर्मा काऊ पर मुकदमा, शिक्षक संगठनों में रोष
RELATED ARTICLES

