Homeउत्तराखण्डपूरे उत्तराखण्ड में 29 से 31 मार्च तक बारिश होने का अनुमान

पूरे उत्तराखण्ड में 29 से 31 मार्च तक बारिश होने का अनुमान


 देहरादून। उत्तराखण्ड के सभी जिलों में मौसम विभाग ने  29 से 31 मार्च तक बारिश होने का अनुमान लगाया है। इस मामले में मौसम विभाग ने वेदर अलर्ट जारी कर दिया है।
 मौसम विभाग द्वारा जारी  अलर्ट के अनुसार अगले तीन दिन यानी 29, 30 और 31 मार्च को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ी जिलों में 3300 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी होगी। मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। राज्य के शेष 8 जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। शेष पहाड़ी जिलों में भी 3300 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी।
30 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बादलों की गर्जना के साथ होगी। बाकी पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इन जिलों में 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश होगी। इस दिन मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मार्च महीने का समापन भी बारिश के साथ होगा। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च को सभी पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दिन भी 3300 मीटर और इससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। राज्य के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश बादलों की गर्जना के साथ होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments