Friday, June 13, 2025
Homeउत्तराखण्डपंचायत में प्रशासक नियुक्ति करने की अधिसूचना की जारी

पंचायत में प्रशासक नियुक्ति करने की अधिसूचना की जारी

देहरादून: प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत में प्रशासकों की नियुक्ति करने संबंधी अधिसूचना जारी कर ली है।

गत वर्ष पंचायत का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रदेश सरकार ने 6 महीने के लिए पंचायत में प्रशासकों की नियुक्ति कर ली थी। लेकिन यह समय सीमा भी समाप्त होने के बाद संवैधानिक संकट पैदा हो गया था। इस स्थिति में प्रदेश सरकार ने आज सोमवार को पंचायत में प्रशासक नियुक्ति करने संबंधी अधिसूचना जारी कर ली है।

अधिसूचना के तहत आगामी 31 जुलाई तक या पंचायत के चुनाव होने तक प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। जिला पंचायत में जिलाधिकारी, क्षेत्र पंचायत में संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी, व ग्राम पंचायत में सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments