Homeउत्तराखण्डरामनवमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन

रामनवमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन


देहरादून। पूरे देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी नवरात्रि की अष्टमी और रामनवमी के मौके पर कन्याओं का पूजन किया गया। देहरादून मुख्यमंत्री आवास में भी सीएम धामी ने कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
 रामनवमी के अवसर पर सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं के पैर पखारे, फिर उन्हें भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की हमेशा प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो, प्रदेश भी लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments