Monday, February 16, 2026
Homeउत्तराखण्डसीपीयू की नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

सीपीयू की नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

रुद्रपुर: सड़क किनारे या नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सीपीयू ने कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज किया। इसके साथ ही सीपीयू ने चालकों को चेतावनी दी कि दोबारा नो पार्किंग में वाहन खड़े मिले तो बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के मुताबिक सडक किनारे खड़े वाहनों से के कारण हो रहे हादसों को रोकने के लिए ऐसे वाहनों के खिलाफ सीपीयू ने कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई काशीपुर रोड पर शुरू हुई।

सीपीयू दरोगा सतपाल पटवाल के नेतृत्व में सीपीयू दरोगा दिनेश चन्द्र,एसआई मुन्ना,रवि कुमार, गणेश,पूरन, नारायण काशीपुर रोड पहुंचे। सीपीयू ने नो पार्किंग में खड़े बड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। दरोगा पटवाल के मुताबिक नो पार्किंग में खड़े आधा दर्जन वाहनों को सीज किया गया।  इसके साथ ही सडक किनारे खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। बता दें कि सडक किनारे वाहन खड़े होने पर दुघर्टनाएं हो रही है। दुघर्टनाओं को रोकने को सीपीयू ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments