Tuesday, December 16, 2025
Homeउत्तराखण्डनिर्मल अखाड़े में दुसरे गुट के आने से हुआ हंगामा

निर्मल अखाड़े में दुसरे गुट के आने से हुआ हंगामा

देहरादून: पंचायती निर्मल अखाड़ा में दो गुटों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद में आज गुरुवार की सुबह दूसरा गुट अखाड़े में घुस गया। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस-प्रशासन ने संतों को अखाड़े से बाहर जाने के लिए अनुरोध किया। लेकिन संत अखाड़े पर अपना अधिकार बताते हुए बाहर जाने के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने पंजाब से आये दूसरे गुट के मुखिया प्रेम सिंह व जगतार सिंह को हिरासत में ले लिया। जबकि गुट के अन्य लोग अखाड़े में ही मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments