Monday, April 14, 2025
Homeउत्तराखण्डभाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षाेल्लास के साथ मनाया

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षाेल्लास के साथ मनाया


देहरादून। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की।
सोमवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित पूरे प्रदेश में बहन भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। वही पण्डितों के अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर इस बार भद्रा का साया पड़ा। इसलिए बहनों को राखी बांधने के लिए दोपहर तक का इंतजार कना पडा। शास्त्र और मूहर्त में भद्रकाल को अशुभ माना गया है। भद्रकाल पूर्णिमा तिथि की शुरूआत के साथ ही शुरू हो गया और दोपहर डेढ बजे समाप्त हुआ। जिसके बाद बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लम्बी उम्र की कामना की। राखी का शुभ मूहर्त डेढ बजे से सांय नौ बजकर सात मिनट तक रहा। वहीं रक्षाबंधन से पूर्व रविवार को दून के बाजार गुलजार रहे। बाजार में राखियों की खूब खरीदारी हुई। भाइयो ने भी बहनों को उपहार देने के लिए बाजार में विशेष खरीदारी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments