Sunday, October 12, 2025
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम दिल्ली के लिए होंगे रवाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम दिल्ली के लिए होंगे रवाना

देहरादून : शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए रवाना होंगे I जानकारी के अनुसार वह शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं उनके दिल्‍ली दौरे की सूचना के बाद प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री उप चुनाव किस सीट से लड़ेंगे, इस विषय पर भी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। साथ ही सीएम धामी शनिवार को शाम चार बजे राजघाट पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments