Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया राजेन्द्र गोयल के निधन पर शोक व्यक्त, शोक...

सीएम धामी ने किया राजेन्द्र गोयल के निधन पर शोक व्यक्त, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोयल के भाई राजेन्द्र गोयल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को गोयल के एम.के.पी. चौक स्थित आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने के साथ दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी राजेन्द्र गोयल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments