Monday, February 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों संभाला मोर्चा

सीएम धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों संभाला मोर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का खुद मोर्चा संभाल रखा है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें देश दुनिया के निवेशक आएंगे। साथ ही उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री व समापन पर गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके चलते सीएम धामी ने गुरुवार सुबह तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भवरू की भावना के साथ समुचित व्यवस्था प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी बैठक  के बाद कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य हॉल में तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्यक्रम में दिखाई जाने वाली डॉक्यूमेंट्री भी देखी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments