Saturday, April 19, 2025
Homeउत्तराखण्ड2015 के दरोगा भर्ती धांधली मामले में कड़ी कार्रवाई, 20 दरोगा निलंबित

2015 के दरोगा भर्ती धांधली मामले में कड़ी कार्रवाई, 20 दरोगा निलंबित

देहरादून: यूकेएसएसएसी मामले में जांच के दौरान 2015 में दरोगा सीधी भर्ती धांधली सामने आई थी I जिसके बाद विजिलेंस की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस मुख्यालय ने 20 दरोगा को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि यूकेएसएसएसी मामले में जांच के दौरान 2015 में दरोगा सीधी भर्ती धांधली सामने आई थी। पता चला था कि इस भर्ती में नकल करने के बाद दरोगा में सफलता पाई गयी थी। इस मामले की जांच शासन के निर्देश पर विजिलेंस को दी गई थी। विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी मामले की जांच कर रहा है। परीक्षा पंतनगर विश्वविद्यालय ने कराई गई थी। विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं।

8 अक्टूबर 2022 को विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर में इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में कुल 12 आरोपी हैं। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें 20 दरोगा का नाम सामने आया है। सभी को सस्पेंड किया गया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments