Sunday, April 20, 2025
Homeउत्तराखण्डनशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, फिर बनाया अश्लील वीडियो

नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, फिर बनाया अश्लील वीडियो

देहरादून: ज्वालापुर क्षेत्र में एक आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवक ने महिला संग कईं बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते साल अक्तूबर में वह उत्तरी हरिद्वार स्थित मायके गई थी। तब उसके घर अक्सर आने जाने वाला युवक हिमांशु ने परिजनों की गैर मौजूदगी में उसे जूस पिलाया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जिसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

होश आने पर युवक ने बताया कि उसने अश्लील वीडियो और फोटो बनाए हैं। जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करते हुए आए दिन दुष्कर्म करने लगा। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments